हनुमानजी का मुकुट चोरों ने उड़ाया

हनुमानजी का मुकुट चोरों ने उड़ाया पिपरा. थाना क्षेत्र के आनंदी पट्टी गांव में एनएच 106 के किनारे स्थित बजरंग बली मंदिर से चोरों ने सोमवार की रात हनुमानजी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुरा लिया. साथ ही प्रतिमा के गले से चांदी का लॉकेट और दान पेटी में रखी राशि भी उड़ा दी. […]

हनुमानजी का मुकुट चोरों ने उड़ाया पिपरा. थाना क्षेत्र के आनंदी पट्टी गांव में एनएच 106 के किनारे स्थित बजरंग बली मंदिर से चोरों ने सोमवार की रात हनुमानजी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुरा लिया. साथ ही प्रतिमा के गले से चांदी का लॉकेट और दान पेटी में रखी राशि भी उड़ा दी. चोरी की घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह तब हुई, जब पूजा के लिए पुजारी भोला दास मंदिर पहुंचे. उन्होंने चोरी की घटना से ग्रामीणों को अवगत कराया. बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी. ग्रामीणों के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है. ग्रामीणों के अनुसार चांदी का मुकुट दो सौ ग्राम था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >