लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज

लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज निर्मली. थाना क्षेत्र के दिघिया पंचायत स्थित रहरिया गांव में में रविवार की रात हथियार बंद अपराधियों द्वारा गृह स्वामी को बंधक बना कर लूटपाट की थी. इस बाबत रहरिया गावं निवासी कुसुम लाल विश्वास के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. पुलिस को दिये आवेदन […]

लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज निर्मली. थाना क्षेत्र के दिघिया पंचायत स्थित रहरिया गांव में में रविवार की रात हथियार बंद अपराधियों द्वारा गृह स्वामी को बंधक बना कर लूटपाट की थी. इस बाबत रहरिया गावं निवासी कुसुम लाल विश्वास के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. पुलिस को दिये आवेदन में श्री विश्वास ने कहा है कि रविवार की रात लगभग 11:00 बजे वे अपने समधी व पुत्र के साथ दरवाजे पर सो रहे थे. इसी बीच करीब दर्जन भर लोग अचानक पहुंच गये और हथियार का भय दिखा कर 40 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया. इस बीच अपराधियों द्वारा उनकी तथा परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई भी की गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >