सुपौल : राजद द्वारा जिला मुख्यालय में शनिवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. राजद नेता सुशील यादव के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगा कर इच्छुक लोगों को राजद की सदस्यता दिलायी. इस दौरान काफी लोगों ने सदस्यता ग्रहण की. श्री यादव ने बताया कि सदस्यता ग्रहण के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं.
इच्छुक लोगों को स्टॉल पर सदस्यता रसीद काट कर दिया जाता है. राजद नेता विनोद कुमार यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्देश के आलोक में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता तत्परता पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देने में लगे हैं. जिले में दो लाख लोगों को राजद की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है. लोगों की सदस्यता प्राप्त करने की अभिरुचि देखने से लगता है कि लक्ष्य से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ेंगे. मौकेपर मो इस्लाम, दिलीप कुमार दास, मो अली, मो जाकीर, मो शमशाद, मो इसराईल, मो शब्बीर आदि थे.
