चालक पर प्राथमिकी दर्ज

चालक पर प्राथमिकी दर्ज किसनपुर. गोल चौक पर शनिवार की संध्या यात्री बस से गिर कर हुई बालक की मौत के मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घटना में मृत बालक मनखुश कुमार की मां गीता देवी के बयान […]

चालक पर प्राथमिकी दर्ज किसनपुर. गोल चौक पर शनिवार की संध्या यात्री बस से गिर कर हुई बालक की मौत के मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घटना में मृत बालक मनखुश कुमार की मां गीता देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जब्त वाहन के चालक मोती सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के हांसा गांव निवासी गीता देवी पिपरा स्थित अपने नैहर से यात्री बस पर सवार होकर वापस हांसा लौट रही थी. इसी दौरान गोल चौक के समीप चालक द्वारा अचानक ब्रेक लिये जाने के बाद मनखुश बस के निचले हिस्से में बने सुराख से नीचे गिर गया और बस के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >