सिलिंडर फटने से बच्ची झुलसी

सिलिंडर फटने से बच्ची झुलसी किसनपुर. प्रखंड के राजपुर मधुरा गांव में शनिवार की संध्या खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर फट जाने के कारण आग लग जाने से जहां आठ वर्षीया बच्ची झुलस गयी, वहीं घर जल कर राख हो गया. बच्ची का इलाज पीएचसी में चल रहा है. आग की लपटें इतनी […]

सिलिंडर फटने से बच्ची झुलसी किसनपुर. प्रखंड के राजपुर मधुरा गांव में शनिवार की संध्या खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर फट जाने के कारण आग लग जाने से जहां आठ वर्षीया बच्ची झुलस गयी, वहीं घर जल कर राख हो गया. बच्ची का इलाज पीएचसी में चल रहा है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ी. मधुरा गांव निवासी बीबी आयसा शनिवार की संध्या भोजन बना रही थी. इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गयी. कुछ ही देर बात सिलिंडर फट गया और घर में आग लग गयी. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, 02 हजार नगद समेत अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया. बीबी आयसा की पुत्री रूबेहा भी इस घटना में झुलस गयी. पीड़ित ने अंचल कार्यालय एवं स्थानीय थाना को आवेदन दे कर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >