सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी फोटो-04कैप्सन- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज स्टेट हाइवे 76 पर तमकुलहा गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर गश्त कर रही जदिया पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान उसके पास से […]

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी फोटो-04कैप्सन- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज स्टेट हाइवे 76 पर तमकुलहा गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर गश्त कर रही जदिया पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान उसके पास से बरामद ड्राइविंग लाइसेंस से हुई. जख्मी की पहचान अररिया जिले के खरैहिया निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है. जदिया पुलिस ने घायल के पास से मिले मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को सूचना दे दी है. बाइक चालक जदिया से त्रिवेणीगंज की तरफ आ रहा था. तमकुलहा चौक के पास उसके आगे चल रहे एक वाहन चालक ने एकाएक अपनी गाड़ी को मोड़ दी, जिससे बचने की कोशिश में राजीव सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि जख्मी एमआर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >