31 मार्च तक पुनर्वास परियोजना का काम पूरा करें
त्रिवेणीगंज : प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन के परिसर में अवस्थित पुनर्वास कार्यालय में शनिवार को प्रखंड परियोजना प्रबंधक ई कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को श्री कुमार ने 31 मार्च तक परियोजना के सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया. कहा विभागीय निर्देश के अनुसार जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी गयी है, उन्हें शौचालय की राशि का एकरारनामा करके अविलंब प्रदान करें. प्रबंधक ने बताया कि इस परियोजना के तहत कुल 6607 पुनर्वास के लाभुकों में 3953 लाभुकों के द्वारा मकान का निर्माण कर लिया गया है.
सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्राधीन वैसे लाभुक जिन्होंने प्रथम एवं द्वितीय किस्त का उठाव कर भवन का निर्माण कार्य नहीं किया है. वैसे लाभुकों की सूची तैयार कर कार्यालय को समर्पित करने की बात कही. ताकि राशि वापस कराया जा सके. मौके पर रतन कुमारी, सुशीला, खुशबू, इंदू, मनोज, संतोष, शशि, जितेंद्र आदि मौजूद थे.
