नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज जदिया. मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 08 से एक 15 वर्षीया लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर अपहृता की मां ने जदिया थाने में आवेदन देकर गांव के ही पवन राम पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 20 नवंबर की संध्या उनकी नाबालिग पुत्री घर से दक्षिण दिशा में सड़क किनारे शौच के लिए गयी थी. वहां पूर्व से घात लगाये गांव के ही पवन राम ने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर गलत नियत से उसका अपहरण कर लिया. आवेदन में इस बात की भी आशंका जतायी गयी है कि आरोपियों द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उनकी पुत्री की हत्या भी की जा सकती है. इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज जदिया. मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 08 से एक 15 वर्षीया लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर अपहृता की मां ने जदिया थाने में आवेदन देकर गांव के ही पवन राम पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. […]
