बस से गिर कर चक्का की चपेट में आने से बालक की मौत

बस से गिर कर चक्का की चपेट में आने से बालक की मौत किसनपुर मुख्यालय स्थित गोल चौक के समीप शनिवार को दस वर्षीय बालक के यात्री बस से गिर गया. जहां बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित आस पड़ोस के लोगों ने बस को घेर लिया. लेकिन मौके […]

बस से गिर कर चक्का की चपेट में आने से बालक की मौत किसनपुर मुख्यालय स्थित गोल चौक के समीप शनिवार को दस वर्षीय बालक के यात्री बस से गिर गया. जहां बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित आस पड़ोस के लोगों ने बस को घेर लिया. लेकिन मौके पर पहंुची थानाध्यक्ष सरोज कुमार सदल बल चालक सहित वाहन को कब्जे मे ले लिया. साथ ही बच्चे के शव को भी थाना लाया गया है. जानकारी अनुसार हांसा निवासी बालक मनखुश कुमार अपने माता के साथ जय मां ज्वालामुखी विमान यात्री बस से सुपौल आ रहे थे. बालक व उनकी मां सावित्री देवी आगे की सीट पर बैठे थे. जर्जर सीट रहने के कारण चालक द्वारा वाहन में ब्रेक लगाते ही बालक सीट से नीचे गिर कर चक्का के चपेट में आ गया. जहां बालक का घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >