हिंसक झड़प मामले में दो गिरफ्तार

हिंसक झड़प मामले में दो गिरफ्तार निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित दोमुहान गांव के वार्ड नंबर 03 में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.जानकारी देते पुलिस निरीक्षक सह […]

हिंसक झड़प मामले में दो गिरफ्तार निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित दोमुहान गांव के वार्ड नंबर 03 में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.जानकारी देते पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोमुहान गांव निवासी चौकीदार जय नारायण पासवान एवं उसके पुत्र शंकर कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है.गौरतलब है कि दोनों पक्ष की ओर से प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 186/15 एवं 187/15 दर्ज किया गया था.उक्त गिरफ्तारी कांड संख्या 186/15 के आलोक में की गयी है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में वीरपुर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >