सरांध से परेशान छात्रों ने किया हंगामा

सरांध से परेशान छात्रों ने किया हंगामा फोटो- 16कैप्सन – पीएचसी का निरीक्षण करते बीडीओसरायगढ़ बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही के छात्र- छात्राओं ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर हंगामा मचाया. हंगामा की सूचना पर पहंुचे बीडीओ बीरेंद्र कुमार ने छात्रों की समस्या सूनी और आक्रोशित छात्र- छात्राओं को समझा- बुझा कर मामला को […]

सरांध से परेशान छात्रों ने किया हंगामा फोटो- 16कैप्सन – पीएचसी का निरीक्षण करते बीडीओसरायगढ़ बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही के छात्र- छात्राओं ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर हंगामा मचाया. हंगामा की सूचना पर पहंुचे बीडीओ बीरेंद्र कुमार ने छात्रों की समस्या सूनी और आक्रोशित छात्र- छात्राओं को समझा- बुझा कर मामला को शांत कराया. छात्रों ने अपनी समस्या को व्यक्त करते हुए बताया कि पीएचसी के पीछे बीएन कॉलेज है. पीएचसी के कर्मियों द्वारा प्रसव कराने आयी महिलाओं का पलेसेंटा (ज्वर)को स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रख दिया जाता है. जिस कारण इससे निकल रहे सरांध का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में छात्र – छात्राओं को पठन – पाठन में मुश्किल का सामना करना पड़ता है. बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमित साफ – सफाई नहीं की जाती है. जिसे लेकर छात्रों को उग्र प्रदर्शन करना पड़ा है. छात्रों की कठिनाई को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ श्री कुमार ने उपस्थित चिकित्सक को अति शीघ्र साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. बताया कि मौके पर पीएचसी प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित पाये गये हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने जिला पदाधिकारी को भेज दिये हैं. बीडीओ ने बताया कि उपस्थित चिकित्सक द्वारा अस्पताल का नियमित सफाई किये जाने की बात कही गयी है. साथ ही मरीजों को मीनू अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >