खाद्यान्न की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान

खाद्यान्न की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली द्वारा किये जा रहे अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकान दारों द्वारा निर्धारित समय अनुरूप खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा है. बताया कि कई दुकानदार अक्तूबर माह के खाद्यान्न […]

खाद्यान्न की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली द्वारा किये जा रहे अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकान दारों द्वारा निर्धारित समय अनुरूप खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा है. बताया कि कई दुकानदार अक्तूबर माह के खाद्यान्न का उठाव नवंबर माह में किया गया है. ऐसी स्थिति में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा नवंबर माह के खाद्यान्न उठाव कर उसका कालाबाजारी कर लिये जाने की आशंका जतायी जा रही है. लोगों ने बताया कि प्रखंड स्थित गोदाम के ईद गिर्द कुछेक बिचौलिये भ्रमणशील रहते हैं. इनके माध्यम से खाद्यान्न को गोदाम पर ही बेच दिया जाता है. इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामानुज सिंह ने बताया कि संबंधित मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >