अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ आज

अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ आज सरायगढ़. लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध प्रदान किया जायेगा. क्षेत्र के विभिन्न तालाब व नदी स्थित घाटों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने […]

अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ आज सरायगढ़. लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध प्रदान किया जायेगा. क्षेत्र के विभिन्न तालाब व नदी स्थित घाटों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चिह्नित घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्री कुमार ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से घाटों की साफ सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि सुपौल उप शाखा नहर, तालाब व कोसी नदी के घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाल रस्सी व लाल फीता लगाया जा रहा है. ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >