नहीं हुई छठ घाटों की सफाई, लोग परेशान

नहीं हुई छठ घाटों की सफाई, लोग परेशान पिपरा. लोक आस्था का महा पर्व रविवार से आरंभ हो रहा है.बावजूद इसके छठ घाटों की साफ -सफाई नहीं की गयी है.अधिकांश छठ घाटों के चारों ओर कचड़ा व गंदगी का अंबार लगा है.वहीं तालाब के पानी में भी गंदगी भरी पड़ी है.इस वजह से छठ व्रती […]

नहीं हुई छठ घाटों की सफाई, लोग परेशान पिपरा. लोक आस्था का महा पर्व रविवार से आरंभ हो रहा है.बावजूद इसके छठ घाटों की साफ -सफाई नहीं की गयी है.अधिकांश छठ घाटों के चारों ओर कचड़ा व गंदगी का अंबार लगा है.वहीं तालाब के पानी में भी गंदगी भरी पड़ी है.इस वजह से छठ व्रती काफी परेशान हैं. मुख्यालय के राम टहल पोखर, थाना रोड स्थित चौधरी पोखर, सेंट्रल बैंक स्थित दीप नारायण पोखर में गंदगी का अंबार लगा है. प्रशासनिक उदासीनता के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से छठ घाटों की साफ -सफाई का निर्णय लिया है.पूर्व मुखिया रामचंद्र चौधरी, बमबम चौधरी, उमेश गुप्ता, शंकर चौधरी, टिंकू कुमार, किशोरी गुप्ता, विजय सिंह, नवल गुप्ता, दिनेश साह, राजेंद्र महतो, दिलीप चौधरी, दिनेश चौधरी, मूंगा लाल साह, तेज नारायण साह आदि ने बताया कि अपने स्तर से छठ घाटों की सफाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >