तस्करी का 500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

तस्करी का 500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त वीरपुर. भारत-नेपाल सीमा पर लगातार जारी सघन छापेमारी के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर विराम नहीं लग पा रहा है. शुक्रवार की रात एसएसबी 45 वीं बटालियन वीरपुर के सात आना बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान भारत – नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 203 के […]

तस्करी का 500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त वीरपुर. भारत-नेपाल सीमा पर लगातार जारी सघन छापेमारी के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर विराम नहीं लग पा रहा है. शुक्रवार की रात एसएसबी 45 वीं बटालियन वीरपुर के सात आना बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान भारत – नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 203 के समीप दो साइकिल पर लाद कर नेपाल ले जाये जा रहे करीब 500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है.हालांकि अंधेरे का लाभ उठा कर तस्कर भागने में कामयाब रहा.जब्त पेट्रोलियम पदार्थ को कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >