जर्जर सड़क पर आवागमन की है समस्या फोटो – 8कैप्सन – जर्जर सड़कप्रतिनिधि, किसनपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप चौधरी टोला में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि किसनपुर बाजार से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप सड़क की स्थिति काफी खराब है. उक्त सड़क पर पांच साल पूर्व पंचायत योजना से मिट्टी करण का कार्य कराया गया था. लेकिन हल्की बारिश में भी इस पथ में कीचड़ का दृश्य उत्पन्न हो जाता है. जिस कारण लोगों को आवागमन की समस्या बनी रहती है. सड़क की समस्या को लेकर लोगों ने प्रखंड विकास कार्यालय में कई बार आवेदन दिया है. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों ने एस एच 76 से पश्चिम चौधरी टोला में चौठी चौकीदार के घर से किसनपुर थाना पथ तक पीसीसी सड़क बनाये जाने की मांग की है. ज्ञात हो कि इस सड़क के बनने से लोगों को थाना व प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित हो जायेगा. पीसीसी सड़क बनाये जाने को लेकर गांव के राम चंद्र चौधरी, महेश्वरी चौधरी, भरत चौधरी, संतोष भगत, पहाड़ी भगत, अवधेश चौधरी, चंद्र शेखर मेहता, राजा राम मेहता, गोपाल मेहता आदि ने विभाग से सार्थक पहल किये जाने का अनुरोध किया है.
जर्जर सड़क पर आवागमन की है समस्या
जर्जर सड़क पर आवागमन की है समस्या फोटो – 8कैप्सन – जर्जर सड़कप्रतिनिधि, किसनपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप चौधरी टोला में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि किसनपुर बाजार से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप सड़क की स्थिति काफी खराब है. उक्त […]
