प्रशिक्षण में सेविकाओं को दी गयी रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी फोटो -06कैप्सन- प्रशिक्षण में शामिल आंगनबाड़ी सेविकाएंप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. केयर इंडिया नामक संस्था के प्रशिक्षक द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है.शनिवार को प्रशिक्षण के प्रथम पाली में सेविकाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक सह डीपीओ कृष्ण मुरारी भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को मातृ मृत्यु दर कम करने, कुपोषण एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने संबंधी जानकारी दी. इसके अलावा संक्रमण, जल जनित रोग आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक श्री भारती ने मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए माह में एक दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, टीका करण एवं आयरन की गोली का उपयोग करने की सलाह देने का निर्देश दिया गया.इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं के खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.वहीं छह माह से कम आयु के शिशु को केवल मां का दूध पिलाने हेतु प्रेरित करने को कहा गया.छह से 24 माह के बीच ऊपरी आहार के अलावे मां का दूध आवश्यक है.इससे कुपोषण से मुक्ति मिलेगी. इसके अतिरिक्त सेविकाओं को विभिन्न रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी दी गयी. मौके पर पर्यवेक्षिका शांति पांडेय, संगीता कुमारी सिन्हा, उर्मिला कुमारी, मंजू कुमारी, नरेश सिंह, रवि शंकर कुमार सिंह, मंतोष कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रशक्षिण में सेविकाओं को दी गयी रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी
प्रशिक्षण में सेविकाओं को दी गयी रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी फोटो -06कैप्सन- प्रशिक्षण में शामिल आंगनबाड़ी सेविकाएंप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. केयर इंडिया नामक संस्था के प्रशिक्षक द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं […]
