सड़क हादसे में तीन जख्मी, दो रेफर प्रतिनिधि, सुपौल जिला मुख्यालय स्थित मल्लिक चौक के समीप शनिवार की सुबह बाइक व साइकिल की हुई आमने -सामने टक्कर में बाइक सवार युवक समेत दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जबकि एक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.जानकारी अनुसार स्थानीय दुर्गानंद मंडल का पुत्र 10 वर्षीय मन्नू कुमार अपनी 13 वर्षीया बहन ज्योति कुमारी के साथ साइकिल से बाजार जा रहा था. इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक की चपेट में आ कर जख्मी हो गया.इस घटना में बाइक सवार नीलांबर राय का पुत्र अविनाश भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तीनों जख्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अविनाश व ज्योति को डीएमसीएच रेफर कर दिया है.जबकि मन्नू खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
सड़क हादसे में तीन जख्मी, दो रेफर
सड़क हादसे में तीन जख्मी, दो रेफर प्रतिनिधि, सुपौल जिला मुख्यालय स्थित मल्लिक चौक के समीप शनिवार की सुबह बाइक व साइकिल की हुई आमने -सामने टक्कर में बाइक सवार युवक समेत दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां प्राथमिक उपचार […]
