स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव

स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव फोटो -15कैप्सन- राघोपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन.प्रतिनिधि, राघोपुरसहरसा-फारबिसगंज रेल खंड उपेक्षित है. जहां इस रेल खंड के आमान परिवर्तन का कार्य वर्षों से बाधित है वहीं स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है. फरवरी 2012 में आमान परिवर्तन के लिये राघोपुर-फारबिसगंज के बीच मेगा ब्लॉक किया गया था.आलम […]

स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव फोटो -15कैप्सन- राघोपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन.प्रतिनिधि, राघोपुरसहरसा-फारबिसगंज रेल खंड उपेक्षित है. जहां इस रेल खंड के आमान परिवर्तन का कार्य वर्षों से बाधित है वहीं स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है. फरवरी 2012 में आमान परिवर्तन के लिये राघोपुर-फारबिसगंज के बीच मेगा ब्लॉक किया गया था.आलम यह है कि करीब तीन वर्ष बीतने के बावजूद मंथर गति से कार्य कराया जा रहा है. जानकारी अनुसार इस रेल खंड के बीच स्थित पुल- पुलियों का निर्माण कार्य करीब साल भर पूर्व पूरा कर लिया गया है.कुछ जगहों पर मिट्टी का कार्य भी कराये गये हैं.लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण इस कार्य को लेकर लोगों में काफी निराशा है. वर्ष 1996 में ही फारबिसगंज- सहरसा-मानसी के बीच आमान परिवर्तन की घोषणा की गयी थी. प्रथम चरण में सहरसा-मानसी के बीच आमान परिवर्तन का कार्य कराया गया. दूसरे चरण में होने वाले सहरसा- फारबिसगंज आमान परिवर्तन कार्य को दो भागों में बांट दिया गया. बहरहाल सहरसा-राघोपुर के बीच अभी मीटर गेज की ट्रेनें चलती है. इस रेल खंड में यात्रा करना काफी कष्टप्रद है. आवागमन की सुविधा के अभाव के कारण लोग ट्रेन से यात्रा करने को विवश हैं.जर्जर रेल गाड़ी व यात्री सुविधा विहीन स्टेशन इस रेल खंड की पहचान बन कर रह गयी है.इस रेल खंड में अभी तीन जोड़ी ट्रेनें चलती है. ट्रेनों में न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही शौचालय की व्यवस्था है. जर्जर हो चुके पुराने बोगी से कार्य चलाये जा रहे हैं. वर्षों से परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किये जाने के कारण इस रेल खंड में यात्रा करना काफी जोखिम भरा है.इतना ही नहीं रेलवे ट्रैक के बीच का स्लीपर कई जगहों पर पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया है. यही कारण है की ट्रेन की रफ्तार काफी कम कर दिया गया है. लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस रेल खंड पर ध्यान देगी. आमान परिवर्तन कार्य को शीघ्र पूरा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >