अगलगी में दो मवेशी सहित दो घर जले

अगलगी में दो मवेशी सहित दो घर जले किसनपुर. अंचल क्षेत्र के कदमाहा गांव में गुरुवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो मवेशी सहित दो परिवार का एक-एक घर जल कर खाक हो गया. आगजनी की घटना में एक भैंस व एक बकरी के झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. […]

अगलगी में दो मवेशी सहित दो घर जले किसनपुर. अंचल क्षेत्र के कदमाहा गांव में गुरुवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो मवेशी सहित दो परिवार का एक-एक घर जल कर खाक हो गया. आगजनी की घटना में एक भैंस व एक बकरी के झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. पीडि़त गृह स्वामी राज नारायण मंडल व तेज नारायण मंडल ने बताया कि गुरुवार की देर रात अचानक उनके घर में आग लग गयी. श्री मंडल ने बताया कि घर के अभाव के कारण आश्रम घर के एक कोने में मवेशी को भी बांधते थे. जिस कारण घर में रखे 11 हजार नकद, एक भैंस, एक बकरी, साइकिल, कपड़ा, अनाज सहित अन्य सामग्री अग्नि की भेंट चढ़ गया. अंचलाधिकारी अमित कुमार लाल ने बताया कि पीड़ितों के आवेदन पर सीआई को भेजा जा रहा है. स्थलीय जांच के उपरांत सरकारी सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >