गुमशुदा बालक की बरामदगी को लेकर थाना से गुहार

गुमशुदा बालक की बरामदगी को लेकर थाना से गुहार फोटो – 5कैप्सन – गुमशुदा का फाइल फोटो.सुपौल. जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर नौ से एक 12 वर्षीय बालक के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है. गुमशुदगी को लेकर परिजन राम चंदर मंडल ने थाना को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना को […]

गुमशुदा बालक की बरामदगी को लेकर थाना से गुहार फोटो – 5कैप्सन – गुमशुदा का फाइल फोटो.सुपौल. जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर नौ से एक 12 वर्षीय बालक के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है. गुमशुदगी को लेकर परिजन राम चंदर मंडल ने थाना को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन में श्री मंडल ने बताया है कि वे जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर गांव के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि उनका भाई परमेश्वर मंडल बीते कुछ वर्षों से जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर नौ में रह कर पठन पाठन कर रहा था, जो बीते पांच नवंबर से गायब है. श्री मंडल ने बताया कि गायब होने की सूचना मिलने के बाद से उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक किसी प्रकार का सुराग नहीं मिल पाया है. मामले पर सदर थाना ने कांड संख्या 480/15 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >