अनुमंडल क्षेत्र के सक्खिों ने नहीं मनायी दीपावली

अनुमंडल क्षेत्र के सिक्खों ने नहीं मनायी दीपावली त्रिवेणीगंज. अकाल तख्त श्री हर मंदिर साहब अमृतसर के निर्णय के आलोक में अनुमंडल क्षेत्र स्थित सिक्ख समुदाय के लोगों ने दीपावली का त्योहार नहीं मनाया. त्रिवेणीगंज स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि वे लोग अब तक दीपावली के मौके पर […]

अनुमंडल क्षेत्र के सिक्खों ने नहीं मनायी दीपावली त्रिवेणीगंज. अकाल तख्त श्री हर मंदिर साहब अमृतसर के निर्णय के आलोक में अनुमंडल क्षेत्र स्थित सिक्ख समुदाय के लोगों ने दीपावली का त्योहार नहीं मनाया. त्रिवेणीगंज स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि वे लोग अब तक दीपावली के मौके पर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दीप जलाते थे. साथ ही हर्ष व उत्साह के साथ एक दूसरे के बीच मिठाई बांट व गले मिलते थे. लेकिन इस बार चंद लोगों द्वारा पंजाब के अमृतसर शहर स्थित गुरुग्रंथ साहेब की बेअदबी की गयी. जिसे लेकर वे लोग हतोत्साहित हैं. बताया कि अकाल तख्त हर मंदिर साहब द्वारा सिख समुदाय के लोगों के बीच दीपावली का त्योहार नहीं मनाये जाने को लेकर वे सभी ना तो अपने घरों में और ना ही गुरुद्वारा में दीप जलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >