हथियार के बल 43 हजार लूटे

सुपौल : सुपौल-सहरसा पथ में मल्हनी के समीप मंगलवार को अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर 43 हजार रुपये छीन लिये. व्यवसायी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया. लेकिन इसमें पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई. जानकारी अनुसार सहरसा के कपड़ा व्यवसायी […]

सुपौल : सुपौल-सहरसा पथ में मल्हनी के समीप मंगलवार को अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर 43 हजार रुपये छीन लिये. व्यवसायी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया. लेकिन इसमें पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई.

जानकारी अनुसार सहरसा के कपड़ा व्यवसायी नवीन अग्रवाल सुपौल से तकादा कर वापस अपनी कार से सहरसा लौट रहे थे. इसी बीच मल्हनी गांव से उत्तर पहले से घात लगाये करीब आठ अपराधियों ने उनके वाहन को रोक लिया और हथियार का भय दिखा कर व्यवसायी से 43 हजार रुपये लूट लिये. सदर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिन्हा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >