शांतिपूर्वक मनायेंगे दीपावली व छठ पर्व

सुपौल : दीपावली व छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर मंगलवार को सदर थाना परिसर में एसडीओ एनजी सिद्दीकी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने शांति व आपसी भाईचारे के तहत दीपावली व छठ पर्व को मनाने की बात कही. […]

सुपौल : दीपावली व छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर मंगलवार को सदर थाना परिसर में एसडीओ एनजी सिद्दीकी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने शांति व आपसी भाईचारे के तहत दीपावली व छठ पर्व को मनाने की बात कही. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने ज्योति पर्व दीपावली एवं छठ को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अनुरोध किया.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.वहीं हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस से चौकसी बरतने का अनुरोध किया गया, ताकि समाज में आपसी वैमनस्यता की भावना नहीं पनपे और इस पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके. इस अवसर पर बीडीओ आर्य गौतम, पुिलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा, अवर निरीक्षक राज किशोर मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, अनिल कुमार सिंह, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे.

प्रवीण कुमार सिंह गुंजन, मो जमाल, अली हसन, बसारत अली, मो फरीद, सरोज कुमार झा, राजा हुसैन, कुमार गौतम, देव नारायण मंडल, धर्मेंद्र कुमार, सुखदेव यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >