चौथी बार विधायक बनने पर जश्न फोटो-01कैप्सन-जश्न मनाते बबलू समर्थकवीरपुर छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार बबलू की चौथी जीत पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया. मौके पर बबलू समर्थकों ने शहर के मुख्य चौराहों पर जिंदाबाद के नारे लगाये व एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर आतिशबाजी की. ज्ञात हो कि इस विधानसभा क्षेत्र से नीरज कुमार सिंह की यह लगातार चौथी जीत है. 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े बबलू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी जहूर आलम को हराया है. इससे पूर्व वे जदयू के टिकट से तीन बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं. जीत के जश्न में बबलू के समर्थकों में वीरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद गोपाल आचार्य, दिलीप कुमार साह, बालेश्वर प्रसाद सिंह, पशुपति कुमार गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार सिंह, रमेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, गोपाल वर्मा, कमल कुमार सिंह, सुमन कुमार, रवि कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
चौथी बार विधायक बनने पर जश्न
चौथी बार विधायक बनने पर जश्न फोटो-01कैप्सन-जश्न मनाते बबलू समर्थकवीरपुर छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार बबलू की चौथी जीत पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया. मौके पर बबलू समर्थकों ने शहर के मुख्य चौराहों पर जिंदाबाद के नारे लगाये व एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर आतिशबाजी की. ज्ञात हो कि इस विधानसभा […]
