प्रत्याशी के जीत पर समर्थकों में खुशी

प्रत्याशी के जीत पर समर्थकों में खुशी त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी वीणा भारती के बड़े अंतराल से विजयी होने पर कार्यकर्ता व समर्थकों में उत्साह का माहौल है. प्रत्याशी भारती के जीत पर समर्थक सहित अन्य लोगों ने रंग, अबीर व गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया. मत गणना […]

प्रत्याशी के जीत पर समर्थकों में खुशी त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी वीणा भारती के बड़े अंतराल से विजयी होने पर कार्यकर्ता व समर्थकों में उत्साह का माहौल है. प्रत्याशी भारती के जीत पर समर्थक सहित अन्य लोगों ने रंग, अबीर व गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया. मत गणना के बाद प्रमाण पत्र लेकर जिला मुख्यालय से लौट रही विजयी प्रत्याशी श्रीमती भारती को पिपरा- त्रिवेणीगंज सीमा स्थित गंभीरपुर गांव के समीप समर्थकों ने स्वागत किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए प्रत्याशी के काफिले के साथ अनुमंडल मुख्यालय पहुंची. इसके उपरांत समर्थकों द्वारा सजाये हुए खुले वाहन पर श्रीमती भारती सवार होकर क्षेत्र का भ्रमण कीं और मतदाताओं का अभिवादन किया. श्रीमती भारती के अप्रत्याशित जीत पर सोमवार को समर्थकों द्वारा उनके घर पहुंच कर बधाई देने का तांता लगा रहा. इस दौरान श्रीमती भारती ने समर्थकों का मिठाई खिला कर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >