दिन भर शहर में रही गहमागहमी

दिन भर शहर में रही गहमागहमीतीसरे राउंड के बाद ही फूटने लगे पटाखेप्रतिनिधि, सुपौलविधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर जिला मुख्यालय में दिनभर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. रविवार की वजह से अमूमन वीरान रहने वाली सड़कों पर दिन भर वाहनों एवं कार्यकर्ताओं की आवाजाही जारी रही. सबसे अधिक जमघट लोहिया नगर चौक पर लगा […]

दिन भर शहर में रही गहमागहमीतीसरे राउंड के बाद ही फूटने लगे पटाखेप्रतिनिधि, सुपौलविधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर जिला मुख्यालय में दिनभर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. रविवार की वजह से अमूमन वीरान रहने वाली सड़कों पर दिन भर वाहनों एवं कार्यकर्ताओं की आवाजाही जारी रही. सबसे अधिक जमघट लोहिया नगर चौक पर लगा रहा. जहां मतगणना के रुझान एवं परिणाम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही थी. हर तरफ बस एक ही चर्चा कि किसकी सरकार बनेगी और सुपौल एवं कोसी क्षेत्र में किस पार्टी का डंका बजेगा. जैसे ही लोगों को टीवी के माध्यम से बिहार में महा गंठबंधन के बढ़त की जानकारी मिली, समर्थक घरों से निकल कर सड़कों पर आ गये. चाय-पान की दुकानों से लेकर प्रत्येक चौक -चौराहों पर सुबह 10:00 बजे के बाद केवल महा गंठबंधन के कार्यकर्ता व समर्थक ही नजर आ रहे थे.समर्थक उड़ाने लगे अबीर-गुलाल रविवार को मतगणना प्रारंभ होने के कुछ देर के बाद तक विभिन्न टीवी चैनलों पर एनडीए को काफी बढ़त दिखायी जा रही थी. पर, 09:30 बजे के बाद महा गंठबंधन को बढ़त मिलने की बात साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह परवान पर जा पहुंचा.10:30 बजे के बाद तीसरे राउंड की गिनती संपन्न होने के साथ ही कार्यकर्ता आपस में रंग-अबीर लगा कर जश्न मनाने लगे. वहीं पटाखे भी छोड़े गये. लोहिया नगर चौक स्थित एक मिठाई के दुकान पर मिठाई बांट रहे जद यू कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख कर लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था.हालांकि 12:30 बजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो गया.महा गंठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष इंतजाममतगणना के परिणाम जानने के लिए महा गंठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे. मंत्री सह प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव एवं निर्मली विधानसभा के प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव के सुपौल स्थित आवास पर अहले सुबह से ही प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े परदे पर कार्यकर्ताओं के लिए मतगणना परिणाम दिखाने की व्यवस्था थी. वहीं पिपरा विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी यदुवंश कुमार यादव द्वारा कांग्रेस कार्यालय में एलइडी टीवी लगाया गया था. इन स्थानों पर कार्यकर्ता व समर्थकों के लिए चाय व पान की विशेष व्यवस्था थी. बीच-बीच में हर बढ़त पर तालियों की गड़गड़ाहट व शोर-शराबे से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाता था. वहीं सुपौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के कार्यालय में सुबह से लेकर अंत तक वीरानी छायी रही, जबकि छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह के समर्थकों के लिए अधिवक्ता विनय भूषण सिंह के आवास के समीप टेंट व कुरसियां लगा कर समर्थक व कार्यकर्ताओं के लिए एलइटी टीवी लगा कर परिणाम दिखाने की व्यवस्था की गयी थी. यहां मौजूद प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बीच-बीच में आतिशबाजी भी की जा रही थी. फूल के माला की खूब हुई बिक्री मतगणना के रुझान पक्ष में मिलने के बाद से फूल-माला की दुकान पर महा गंठबंधन के कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ फूल-माला की दुकान पर जुटने लगी थी.इसके लिए दुकानदारों द्वारा पूर्व से ही तैयारी की गयी थी.वहीं अबीर व गुलाल की भी जम कर खरीदारी हुई.कांग्रेस कार्यालय में राजद प्रत्याशी यदुवंश कुमार यादव के समर्थक तो 10:00 बजे के बाद से ही अबीर-गलाल लगा कर जश्न मनाने लगे थे.हालांकि प्रत्याशी व पार्टी के कार्यकर्ता शांत भाव से टीवी सेट पर नजरें गराये हुए थे. अनचाहे कॉल से परेशान रहे मीडियाकर्मीमतगणना का परिणाम जानने के लिए आम लोग जहां अपने घरों में टीवी सेट पर नजर गराये हुए थे. वहीं विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता व समर्थक लगातार रुझान व परिणाम जानने के लिए मीडिया कर्मियों को फोन करते रहे. कई मीडिया कर्मियों ने तो तंग आ कर अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया. इसकी वजह यह थी कि मतगणना कक्ष में मौजूद प्रत्याशियों के एजेंट को मोबाइल आदि ले जाने नहीं दिया गया था. वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से काफी विलंब से सूचना दी जा रही थी. इस वजह से विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता व समर्थक मीडिया कर्मियों से ही ताजा अपडेट ले रहे थे. संचार तंत्र ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिकामतगणना के रुझान व परिणाम के लिए सूचना के आदान-प्रदान में व्हाट्स एप की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके माध्यम से कार्यकर्ता व समर्थक एक -दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे. वहीं मतगणना कक्ष के भीतर व बाहर तैनात अधिकारी भी इन्हीं माध्यमों से पूरे राज्य के मतगणना रुझान व परिणाम से अवगत हो रहे थे. कई समर्थक मतगणना कक्ष के बाहर रेडियो सेट लेकर पहुंचे थे. रेडियो के माध्यम से संपूर्ण बिहार के रुझान व परिणाम से लोगों को अवगत कराया जा रहा था. दोपहर बाद सड़कों पर रही बाइक सवारों की धूमजैसे ही कार्यकर्ताओं को संपूर्ण बिहार में महा गंठबंधन को भारी बढ़त व कोसी एवं सीमांचल के परिणामों की जानकारी मिलनी शुरू हुई, शहर के मुख्य सड़कों पर युवा कार्यकर्ता बाइक लेकर निकल गये. हाइस्पीड बाइक व बुलेट के साइलेंसर का मुंह खोल दिया गया था. काफी दूर से ही लोग यह समझ जाते थे कि महा गंठबंधन कार्यकर्ताओं की बाइक आ रही है. इन बाइकों पर सवार कार्यकर्ता खुशी से इस प्रकार झूम रहे थे कि मानों उन्हें गिरने अथवा दुर्घटनाग्रस्त होने की तनिक भी परवाह नहीं है. यह सिलसिला शाम तक चलता रहा.कहीं जश्न तो कहीं माहौल हुआ गमगीन रविवार को विधानसभा चुनाव के मतगणना के बाद शहर अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग माहौल दिखा. जीतने वाले खेमे में जहां जश्न का माहौल था. वहीं पराजित उम्मीदवार के समर्थक व कार्यकर्ता मायूस थे. वैसे तो मतगणना प्रारंभ होने के एक घंटे बाद ही महा गंठबंधन के कार्यकर्ता व समर्थक जश्न मनाने लगे थे, लेकिन दोपहर बाद उनका जोश व उमंग परवान पर था. सुपौल विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव एवं निर्मली विधानसभा के जदयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव का आवास एक ही जगह रहने के कारण पूरे मुहल्ले में जश्न का माहौल था. वहीं पिपरा के राजद विधायक यदुवंश कुमार यादव के कार्यकर्ता व समर्थक कांग्रेस कार्यालय में जश्न में डूबे थे, लेकिन पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विश्वमोहन कुमार के सुपौल स्थित आवास पर वीरानी छायी थी. वहीं सुपौल के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के कार्यालय से कार्यकर्ता व समर्थक नदारद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >