प्रत्याशी के जीत पर मतदाताओं में उत्साह

प्रत्याशी के जीत पर मतदाताओं में उत्साह फोटो – 18,19त्रिवेणीगंजचुनाव के परिणाम जानने को लेकर रविवार को त्रिवेणीगंज विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने जगह – जगह टीवी रख कर नतीजे को जानने में मशगूल रहे. मालूम हो कि त्रिवेणीगंज विधान सभा के मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय में कराया जाना निर्धारित था. जिसे लेकर […]

प्रत्याशी के जीत पर मतदाताओं में उत्साह फोटो – 18,19त्रिवेणीगंजचुनाव के परिणाम जानने को लेकर रविवार को त्रिवेणीगंज विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने जगह – जगह टीवी रख कर नतीजे को जानने में मशगूल रहे. मालूम हो कि त्रिवेणीगंज विधान सभा के मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय में कराया जाना निर्धारित था. जिसे लेकर रविवार के अहले सुबह ही प्रत्याशी सहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों की टोली जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़े. इधर टीवी प्रसारण द्वारा समय – समय पर प्रत्याशियों की स्थितिगत जानकारी दी जा रही थी. इस दौरान मतदाताओं में अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर काफी हलचल देखा गया. कई लोग जिला मुख्यालय पहुंचे समर्थकों से मतगणना की जानकारी लेने में व्यस्त थे. इस विधान सभा क्षेत्र से जैसे ही जदयू प्रत्याशी वीणा भारती की विजयी की घोषणा की गयी. अधिकांश मतदाता सहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाना प्रारंभ कर दिया. यह सिलसिला देर संध्या तक चलता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >