मॉडल बूथ देखने को उत्साहित हैं मतदाता

मॉडल बूथ देखने को उत्साहित हैं मतदाता सुपौल : विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले भर में शत-प्रतिशत मतदान कराये जाने को लेकर विभाग सहित अधिकांश संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया. मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग किये जाने को लेकर जागरूकता अभियान में […]

मॉडल बूथ देखने को उत्साहित हैं मतदाता

सुपौल : विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले भर में शत-प्रतिशत मतदान कराये जाने को लेकर विभाग सहित अधिकांश संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया. मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग किये जाने को लेकर जागरूकता अभियान में विविध प्रकार के स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर नारेबाजी भी कराया गयी,

ताकि पिछले चुनाव में हुए वोट के प्रतिशत में इजाफा करायी जा सके. पूर्व के चुनाव में आम तौर पर मतदा केंद्रों पर पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था करायी जाती थी, लेकिन इस बार लोकतंत्र के महापर्व को विशेष तरीके से मनाये जाने को लेकर कुछ मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है. इसे लेकर मतदाता भी उत्साहित हैं.

इधर प्रभात खबर भी कोसी के इलाकों के मतदाताओं से गुजारिश कर रहा है कि इस महापर्व के मौके पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि सभ्य व सुसंस्कृत समाज का निर्माण हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >