850 लीटर तस्करी का पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

वीरपुर : सीमा क्षेत्र स्थित पीलर नंबर 203/14 के समीप सोमवार की रात एसएसबी के जवानों ने तस्करी का आठ सौ पचास लीटर डीजल व पेट्रोल चार साइकिलों के साथ बरामद किया है. बरामद पेट्रोलियम पदार्थ को कस्टम के हवाले कर दिया गया है. एसएसबी के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे […]

वीरपुर : सीमा क्षेत्र स्थित पीलर नंबर 203/14 के समीप सोमवार की रात एसएसबी के जवानों ने तस्करी का आठ सौ पचास लीटर डीजल व पेट्रोल चार साइकिलों के साथ बरामद किया है. बरामद पेट्रोलियम पदार्थ को कस्टम के हवाले कर दिया गया है.

एसएसबी के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठा कर तस्कर चार साइकिल से पेट्रोलियम पदार्थ को भारत से नेपाल की तरफ लेकर जा रहे थे.

उसी दौरान गश्त लगा रहे एसएसबी के जवानों ने तस्करी के सामान को बरामद किया. जबकि मौके से तस्कर भागने में सफल रहे. बरामद पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत लगभग 42 हजार आंकी जा रही है. श्री सिंह ने बताया कि जब्त सामान को भीम नगर कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >