चुनाव आयोग के आदेश की अनदेखी

राघोपुर : प्रखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. दीना दास टोला सिमराही निवासी घनश्याम पांडेय ने इस बाबत मानवाधिकार आयोग एवं भारत निर्वाचन आयोग को आवेदन प्रेषित कर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है. आवेदन के अनुसार उनकी पुत्री माधुरी कुमारी का नाम मतदाता सूची […]

राघोपुर : प्रखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. दीना दास टोला सिमराही निवासी घनश्याम पांडेय ने इस बाबत मानवाधिकार आयोग एवं भारत निर्वाचन आयोग को आवेदन प्रेषित कर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है.

आवेदन के अनुसार उनकी पुत्री माधुरी कुमारी का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए उनके बुथ संख्या 206 के बीएलओ द्वारा दो सौ रुपये रिश्वत मांगी गयी. बाद में उन्होंने मतदाता सूची का अवलोकन किया तो पाया की पूर्व बीएलओ द्वारा ही उनके पुत्री का नाम जोड़ कर फोटो पहचान पत्र बनाया जा चुका है.

ईमेल व फैक्स के माध्यम से उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदि से की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त सचिव नील कमल ने 30 अक्टूबर को जारी पत्र में मामले की जांच कर 31 अक्टूबर के पूर्वाह्न 11:00 बजे तक प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया था.

आवेदक ने बताया है कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अब तक इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. वहीं उनके द्वारा फोन पर मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. आवेदक ने इस मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >