बिगड़ने ना पाये सांप्रदायिक सौहार्द : कमश्विनर

बिगड़ने ना पाये सांप्रदायिक सौहार्द : कमिश्वनर फोटो. 4, 5 मेंकैप्सन. बैठक में निर्देश देते आयुक्त लियान कुंगा व मौजूद डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी. हाल की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने फूल-प्रूफ व्यवस्था पर किया मंथन मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने सौहार्दपूर्ण वातावरण बरकरार रखने को दिये निर्देश संवेदनशील स्थानों को चिह्नित […]

बिगड़ने ना पाये सांप्रदायिक सौहार्द : कमिश्वनर फोटो. 4, 5 मेंकैप्सन. बैठक में निर्देश देते आयुक्त लियान कुंगा व मौजूद डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी. हाल की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने फूल-प्रूफ व्यवस्था पर किया मंथन मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने सौहार्दपूर्ण वातावरण बरकरार रखने को दिये निर्देश संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर चाक -चौबंद व्यवस्था पर रहा जोर छठ घाटों की साफ – सफाई से लेकर रोशनी तक का रहेगा इंतजाम अनहोनी से निबटने के लिए छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी तैनाती भूमि विवादों को त्वरित गति से निबटाने का भी मिला टास्क प्रतिनिधि, खगड़ियाहाल के दिनों में जिले में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की घटना से सबक लेते हुए दीपावली व छठ को लेकर पहले से तैयारी शुरू कर दी गयी है. मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर लियान कुंगा ने शनिवार को समाहरणालय के सभागार में हुई बैठक में डीएम व एसपी को पर्व के दौरान फूल-प्रूफ व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छठ एवं दीपावली को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस सभी आवश्यक तैयारी ससमय मुकक्मल कर लें. त्योहार के मौसम में सोहार्द व भाईचारा हर हाल में कायम रखने पर जोर देते हुए श्री कुंगा ने सभी संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. आयुक्त ने भूमि विवादों को त्वरित गति से निबटाने का भी निर्देश दिया. डीएम साकेत कुमार ने सदर, गोगरी एसडीओ व अंचल अधिकारियों को छठ पूजा के मद्देनजर संवेदनशील घाटों को ससमय चिह्नित करने का निर्देश दिया. पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे-साफ-सफाई, रोशनी की व्यवस्था, गोताखोरों की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मतगणना को लेकर चाक-चौबंद एवं पुख्ता व्यवस्था की गयी है. एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी मतगणना, छठ व दीपावली को लेकर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्हाेंने कहा कि हर हाल में आपसी भाईचारा का माहौल कायम रहेगा. इसके लिए पुलिस प्रशासन कृत संकल्पित है. बैठक में अपर समाहर्ता मुनिलाल जमादार, डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी व जिलास्तरीय प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >