जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक

जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक फोटो- 17कैप्सन-नुक्कड़ नाटक करते कलाकार प्रतिनिधि, पिपरा सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में रेणु संस्कृति मंच अररिया के कलाकारों द्वारा शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी ने बताया कि इस चुनाव में शत प्रतिशत […]

जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक फोटो- 17कैप्सन-नुक्कड़ नाटक करते कलाकार प्रतिनिधि, पिपरा सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में रेणु संस्कृति मंच अररिया के कलाकारों द्वारा शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी ने बताया कि इस चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी हो सके. इसे लेकर जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. श्री गामी ने बताया कि रेणु संस्कृति मंच के कलाकारों द्वारा पिपरा विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं को अपने मताधिकार करने की जानकारी दी जायेगी. इस मौके पर कलाकार कविता कुमारी, आशा कुमारी, रेशमी कुमारी, ओम प्रकाश, राम विलास यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >