महागंठबंधन के मायाजाल में नहीं फंसना है

महागंठबंधन के मायाजाल में नहीं फंसना है वीरपुर. जिस व्यक्ति को जंगल राज के लिए जाना जाता है. उसका साथ देने वाले नीतीश कुमार भला जनता का कैसा हित करेंगे. महागंठबंधन के माया जाल में नहीं फंसना है. उक्त बातें गुरुवार को पूर्व सांसद भगवान सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को चुनावी को सभा संबोधित करते […]

महागंठबंधन के मायाजाल में नहीं फंसना है वीरपुर. जिस व्यक्ति को जंगल राज के लिए जाना जाता है. उसका साथ देने वाले नीतीश कुमार भला जनता का कैसा हित करेंगे. महागंठबंधन के माया जाल में नहीं फंसना है. उक्त बातें गुरुवार को पूर्व सांसद भगवान सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को चुनावी को सभा संबोधित करते हुए कहीं. श्री कुशवाहा ने छातापुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार मिश्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बदहाल बिहार की तसवीर एक ही व्यक्ति बदल सकता है. वो है जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव. मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव शरद भगत, भाला मेहता, प्रदीप साह, शंभू यादव , मो आरिफ, मिथिलेश यादव, मुकेश कुमार पप्पू, महेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >