निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली फोटो-09कैप्सन- जागरूकता रैली में शामिल सेविका व अन्यप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजमतदाताओं को जागरूक करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ कुमारी अरूणा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जागरूकता रैली में […]

निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली फोटो-09कैप्सन- जागरूकता रैली में शामिल सेविका व अन्यप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजमतदाताओं को जागरूक करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ कुमारी अरूणा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जागरूकता रैली में शामिल आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड स्थित विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते हुए पुन: परियोजना कार्यालय आ कर समाप्त हो गया. मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सेविकाओं ने ‘मतदान करो मतदान करो लोकतंत्र का सम्मान करो’, ‘छोड़ कर अपने सारे काम, चलो चले करें मतदान’, ‘ सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट करो’, ‘मम्मी पापा सुन लो आज, आज वोट देना सबका काज’, ‘मतदान का मेला लागल भाई, सब मिल जुल कर वोट गिरायब भाई’ आदि नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान रैली में महिला पर्यवेक्षिका प्रगति आनंद, संगीता कुमारी सिन्हा, उर्मिला कुमारी, लिपिक अंजेश कुमार झा, अनुसेवक नरेश सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >