शोक सभा में सेविका को दी गयी श्रद्धांजली फोटो-19कैप्सन- शोक व्यक्त करती सेविका प्रतापगंज प्रखंड के सूर्यापुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 राम टोला परसा की सेविका शिवरानी देवी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सेविकाओं द्वारा शासेक सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर निर्मला देवी ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सभी सेविकाएं उनके परिजनों के साथ हैं. इस मौके पर सेविका अरुणा कुमारी, बंटी कुमारी, विभा भारती, निर्मला कुमारी, मंजुला कुमारी, संजुला कुमारी, वीणा देवी, रंजीता कुमारी, हेमा कुमारी, सोनी देवी, बीबी गुलशन जहां, पर्यवेक्षिका सुलेखा देवी आदि दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं.
शोक सभा में सेविका को दी गयी श्रद्धांजली
शोक सभा में सेविका को दी गयी श्रद्धांजली फोटो-19कैप्सन- शोक व्यक्त करती सेविका प्रतापगंज प्रखंड के सूर्यापुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 राम टोला परसा की सेविका शिवरानी देवी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सेविकाओं द्वारा शासेक सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर प्रखंड की सभी […]
