ऑटो की चपेट में आने से बालक जख्मी

पिपरा : एनएच 106 पर तेतराही स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बालक को पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे […]

पिपरा : एनएच 106 पर तेतराही स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बालक को पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है.

घटना के बाद चालक ऑटो के साथ भागने में सफल रहा. जानकारी अनुसार तेतराही अमहा निवासी मो अनवारुल अंसारी का 14 वर्षीय पुत्र मो दिलवर मंदिर के बगल से अपने घर की ओर जा रहा था. उसी दौरान पिपरा से सिंहेश्वर जा रही तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जख्मी बालक को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टर ने बालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >