वेतन नहीं मिलने से शक्षिक परेशान

वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशानसरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को बीते जून माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के मौके पर वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी आ पड़ी है. प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने बताया कि […]

वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशानसरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को बीते जून माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के मौके पर वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी आ पड़ी है. प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा सभी शिक्षकों को त्योहार से पूर्व वेतन उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया था. इसे लेकर जिला कार्यालय को राशि का भी आवंटन किया गया. बावजूद इसके संबंधिताें द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. मामले पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नये वेतन मान का निर्धारण व सेवा पुस्तिका का संधारण की कार्रवाई की जा रही है. शिक्षकों को शीघ्र ही नया वेतनमान सहित लंबित मानदेय का भुगतान एरियर के रूप में किया जायेगा. मामले पर बीइओ मनोहर कुमार ने बताया कि प्रखंंड क्षेत्र के शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर वेतन दे दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >