जदिया थाना में 29 शस्त्र हुआ जमा

जदिया थाना में 29 शस्त्र हुआ जमा जदिया. शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराने के उद्देश्य से जदिया पुलिस द्वारा विविध निरोधात्मक कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुज्ञप्ति धारी शस्त्रो को भी संबंधित थाना में जमा कराया गया. जदिया थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की […]

जदिया थाना में 29 शस्त्र हुआ जमा जदिया. शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराने के उद्देश्य से जदिया पुलिस द्वारा विविध निरोधात्मक कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुज्ञप्ति धारी शस्त्रो को भी संबंधित थाना में जमा कराया गया. जदिया थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की थाना क्षेत्र के 29 लाइसेंसी शस्त्रो को थाना में जमा कराया गया. शस्त्र जमा कराये जाने के उपरांत अनुज्ञप्ति धारकों को जमा परची भी दिया गया है. सभी अनुज्ञप्ति धारकों को चुनाव प्रक्रिया के उपरांत परचा दिखाये जाने के अनुरूप शस्त्र व कारतूस दिया जायेगा. उन्होंने कहा की जमा सभी शस्त्रों का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >