कैमरामैन कर रहे वाहन चेकिंग

कैमरामैन कर रहे वाहन चेकिंग फोटो-22कैप्सन-वाहन चेक करते कैमरामैन.बसंतपुर. अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां प्रशासन द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ दंडाधिकारी सहित एक कैमरा मैन की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ताकि वाहन चेकिंग के दौरान हरेक गतिविधि […]

कैमरामैन कर रहे वाहन चेकिंग फोटो-22कैप्सन-वाहन चेक करते कैमरामैन.बसंतपुर. अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां प्रशासन द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ दंडाधिकारी सहित एक कैमरा मैन की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ताकि वाहन चेकिंग के दौरान हरेक गतिविधि को कैमरे में कैद किया जा सके. लेकिन भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भीम नगर स्थित कॉलोनी मोड़ पर जारी वाहन चेकिंग अभियान में प्रतिनियुक्त कैमरा मेन फोटो ग्राफी करने की जगह गाडि़यों की तलाशी लेने में लगें हैं. जिसके कारण चेकिंग अभियान की चल रही कार्रवाई कैमरे में कैद नहीं हो पा रही है. जबकि वाहनों की तलाशी के लिए वहां कई महिला व पुरुष जवानों की तैनाती की गयी है. लोगों का कहना है कि कैमरा मेन द्वारा अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ठीक से नहीं किये जाने के कारण चेकिंग अभियान की तसवीर कैमरे में कैद नहीं हो पा रही है, जो सुरक्षा के मद्देनजर बहुत ही गंभीर बात है. इस बाबत एसएसटी के दंडाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि वाहन चेकिंग करना जवानों तथा एसएसटी कर्मियों का काम है. कैमरामैन का कार्य केवल फोटोग्राफी करना है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कैमरा मेन का कार्य केवल फोटो ग्राफी करना है. जांच के लिए वहां एसएसटी तथा बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >