120 लीटर पेट्रोल व 125 लीटर डीजल जब्त

120 लीटर पेट्रोल व 125 लीटर डीजल जब्त फोटो-27कैप्सन- जब्त पेट्रोलियम पदार्थ के साथ एसएसबी के जवानवीरपुर. भीमपुर -सैलेशपुर स्थित एसएसबी बीओपी नाका पार्टी द्वारा तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 120 लीटर पेट्रोल व 125 लीटर डीजल को जब्त कर लिया है. जब्त पेट्रोलियम पदार्थ के साथ एक साइकिल भी बरामद की गयी है. […]

120 लीटर पेट्रोल व 125 लीटर डीजल जब्त फोटो-27कैप्सन- जब्त पेट्रोलियम पदार्थ के साथ एसएसबी के जवानवीरपुर. भीमपुर -सैलेशपुर स्थित एसएसबी बीओपी नाका पार्टी द्वारा तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 120 लीटर पेट्रोल व 125 लीटर डीजल को जब्त कर लिया है. जब्त पेट्रोलियम पदार्थ के साथ एक साइकिल भी बरामद की गयी है. जबकि तस्करी का सामान ले जाने वाले तस्कर भागने में सफल रहें. सात आना कंपनी के इंस्पेक्टर ए विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि एएसआई विरेंद्र कुमार बनकुटि के नेतृत्व में जवानों ने सुबह पांच बजे पीलर संख्या 205/01 लालपुर के समीप तस्कर द्वारा उक्त पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी कर नेपाल की तरफ ले जाया जा रहा था. श्री शर्मा ने बताया कि जब्त पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत 15 हजार 725 रुपये बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >