मेले के दौरान मारपीट, चार घायल

मेले के दौरान मारपीट, चार घायल फोटो-26कैप्सन- पिपरा. मुहर्रम के मौके पर बाजार स्थित विनोबा भावे मैदान पर आयोजित मेला में ताजिया रखने को लेकर हुए विवाद में चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है. शनिवार की संध्या अमहा पंचायत के तेतराही टोला एवं ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत […]

मेले के दौरान मारपीट, चार घायल फोटो-26कैप्सन- पिपरा. मुहर्रम के मौके पर बाजार स्थित विनोबा भावे मैदान पर आयोजित मेला में ताजिया रखने को लेकर हुए विवाद में चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है. शनिवार की संध्या अमहा पंचायत के तेतराही टोला एवं ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के विशनपुर टोला से ताजिया जुलूस पिपरा विनोबा मैदान पहुंचा. यहां ताजिया दाहिने बैठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के 50 वर्षीय मो याकूब,17 वर्षीय मो नेसार, 25 वर्षीय मो नेहाल व 35 वर्षीय मो शमीर घायल हो गये. मौके पर बीएसएफ के जवानों ने पहुंच कर स्थिति को संभाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >