एसएसबी ने नेपाल पुलिस के साथ की बैठक फोटो-25कैप्सन- नेपाल पुलिस के साथ एसएसबी के अधिकारी वीरपुर. एसएसबी के अधिकारियो ने मंगलवार को नेपाल पुलिस के साथ एफ कंपनी हेडक्वार्टर के समीप भोले नाथ मंदिर परिसर में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. एफ कंपनी के कमांडेट इंस्पेक्टर एलएस लम्बोई ने बताया कि इस बैठक के आयोजन से इंडो नेपाल सीमा पर आपसी गतिरोध जैसी विंदुओं पर चर्चा कर उपलब्धि की दिशा में किये जा रहे सार्थक प्रयासों को गति प्रदान किया जाता है. बैठक में मुख्य रूप से सीमावर्ती इलाके में कार्यरत राष्ट्र विरोधी संगठन, सीमा पर हो रहे अपराध, सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा, सीमा पर लगे पीलरों की स्थिति के साथ- साथ दोनों देश के सशस्त्र बलों के बीच बेहतर संबंध और दोनों बलों के बीच बेहतर संचार प्रणाली को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर नेपाल पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर खोद मूर्मू,धन बहादुर बस्नैत, मन बहादुर बीके महेश यादव एवं एसएसबी एफ कंपनी की ओर से इंस्पेक्टर लम्बोई के अलावा एएसआई भूपेंद्र सिंह, एएसआई टेले विक्रम सिंह, प्रबोध कुमार सरदार, एएसआई खालाचंद्र सिंह, टी ज्वाय सिंह , तरुण कुरेय, जितेंद्र यादव एवं शू पीके ने भाग लिया.
एसएसबी ने नेपाल पुलिस के साथ की बैठक
एसएसबी ने नेपाल पुलिस के साथ की बैठक फोटो-25कैप्सन- नेपाल पुलिस के साथ एसएसबी के अधिकारी वीरपुर. एसएसबी के अधिकारियो ने मंगलवार को नेपाल पुलिस के साथ एफ कंपनी हेडक्वार्टर के समीप भोले नाथ मंदिर परिसर में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. एफ कंपनी के कमांडेट इंस्पेक्टर एलएस लम्बोई ने बताया कि इस बैठक […]
