अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी मां को विदाई फोटो-01कैप्सन- प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजया दशमी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न तालाब व नदियों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का गुरुवार की शाम विसर्जन किया गया. इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. ढोल-नगाड़े की आवाज पर थिरकते श्रद्धालु रंग-अबीर उड़ाते हुए प्रतिमा को कंधे पर उठा कर विसर्जन के लिए ले जा रहे थे. वहीं मां के अंतिम दर्शन हेतु मार्ग में सैकड़ों श्रद्धालु खड़े थे. नगर भ्रमण के बाद तिलयुगा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया और लोगों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां को अंतिम विदाई दी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, सीओ रवींद्र कुमार, बीडीओ परशुराम सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात थे.वहीं मरौना प्रखंड के बेलही, मूंगराहा, हरड़ी, बड़हारा मनोहरपट्टी, मरौना आदि जगहों पर मां का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया.
अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी मां को विदाई
अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी मां को विदाई फोटो-01कैप्सन- प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजया दशमी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न तालाब व नदियों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित […]
