उल्लास के बीच राम का राज्याभिषेक

सुपौल : विजयादशमी के मौके पर जिले भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर उमड़ी हजारों की भीड़ ने इसका आनंद उठाया. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाये […]

सुपौल : विजयादशमी के मौके पर जिले भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर उमड़ी हजारों की भीड़ ने इसका आनंद उठाया. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाये जाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह व उल्लास का माहौल कायम था.

शहर के अलावा दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से भारी तादाद में लोग इसमें शरीक हुए. सार्वजनिक पूजा समिति गांधी मैदान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के पूर्व पूजा समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालुओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया. गांधी मैदान से निकली इस जुलूस ने महावीर चौक, स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक समेत शहर के प्रमुख सड़कों का भ्रमण किया. जुलूस में विभिन्न देवी देवता की झांकी भी निकाली गयी.

विभिन्न वाहनों पर सवार राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि बने भक्त लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. जुलूस के वापस गांधी मैदान पहुंचने के साथ लंका दहन तथा रावण व मेघनाद वध का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गयी तथा पारंपरिक रूप से पैराशूट भी छोड़े गये. रावण वध के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी एम रामचंद्रु डू, पुलिस अधीक्षक किम, अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी विमल कुमार मंडल, सदर एसडीओ एन जी सिद्दीकी, एसडीपीओ वीणा कुमारी, अधिवक्ता हेम कांत झा, नागेंद्र नारायण ठाकुर, सुब्रत मुखर्जी, राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह, नवीन गुप्ता, दीपक सिंह, कंचन सिंह, मनीष त्रिपुरारी आदि मौजूद थे.

मौके पर जुटी भीड़ ने कार्यक्रम के साथ ही मेले का भी लुत्फ उठाया. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे. वाहनों की आवाजाही व भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर बैरियर भी लगाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >