सरायगढ़ : सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को संत रविदास सह आंबेदकर मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस क्रम में संघ अध्यक्ष सत्य नारायण राम के नेतृत्व संघ के सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया.
इस मौके पर देवनारायण यादव, सत्य नारायण राम, अनिरुद्ध यादव, जय लाल मंडल, बबीता कुमारी, नीशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, माला कुमारी, नीतीश कुमार, दयानंद राम, रेशम लाल राम, पूनम देवी , सुमित्रा देवी आदि ने नुक्कड़ नाटक के मंचन में सहयोग कर मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग प्रदान किया.
