पिपरा : आगामी 05 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव, दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष मो नजीम उद्दीन द्वारा सोमवार को बीएसएफ 77 बटालियन के जवानों व सब इंस्पेक्टर मोरगम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.
फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने पिपरा बाजार, तेतराही, अमहा, श्यामनगर, दिनापट्टी, थुमहा, कटैया, एवं निर्मली आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान वाहनों की जगह -जगह सघन जांच भी की गयी.
