मंदिर में दर्शन को नेपाल से भी आ रहे श्रद्धालु

बसंतपुर : मां अपने भक्तों के हर वांछित मनोकामनाओं को पूर्ण करती है. इसी विश्वास के साथ सहरसा चौक स्थित शिव मंदिर परिसर स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर पूजा -अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. महाअष्टमी के मौके पर मंगलवार को स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा नेपाल से आये भक्तों की भीड़ ने […]

बसंतपुर : मां अपने भक्तों के हर वांछित मनोकामनाओं को पूर्ण करती है. इसी विश्वास के साथ सहरसा चौक स्थित शिव मंदिर परिसर स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर पूजा -अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. महाअष्टमी के मौके पर मंगलवार को स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा नेपाल से आये भक्तों की भीड़ ने मंदिर में श्रद्धा और विश्वास के साथ मां भगवती की पूजा आराधना की.

पूजा समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा के मौके पर 60 वर्षों से यहां तीन दिवसीय ग्रामीण मेला का भी आयोजन किया जाता है. इस बार भी मेले का भव्य आयोजन किया गया है. मंदिर में महिलाओं को दर्शन के लिए दो अतिरिक्त प्रवेश द्वार भी बनाये गये हैं.

आयोजन समिति के सदस्य सौरभ सिंह, सुमित सिंह, हिमांशु सिंह, दुर्गानंद सिंह, सुनील झा, रामेश्वर यादव, सुबोध जायसवाल, राजीव कुमार, युवराज सिंह आदि ने बताया कि माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. साथ ही सप्तमी, अष्ठमी और नवमी तक आरती का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है.

बताया कि प्रतिदिन आरती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. भीमनगर ओपी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ओपी क्षेत्र में अलग -अलग स्थानों पर होने वाली दुर्गा पूजा के मद्देनजर मंदिर के सभी अध्यक्षों को 22 अक्तूबर को ही मूर्ति विसर्जन किये जाने का निर्देश दिया गया है. श्री मिश्रा ने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >