आइटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च फोटो-13कैप्सनस- फ्लेग मार्च में शामिल जवान वीरपुर. दुर्गा पूजा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल मुख्यालय में सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. सोमवार को इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में इंडो -तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने भाग लिया. फ्लैग मार्च के क्रम में आइटीबीपी के जवानों ने वीरपुर मुख्य बाजार की सड़कों से गुजरते हुए विभिन्न पूजा पंडालों का भी दौरा किया. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सौहार्द एवं भाइचारे के साथ त्योहारों को मनाये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है. साथ ही चुनाव को भयमुक्त वातावरण में आयोजित करने को लेकर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. फ्लैग मार्च के माध्यम से अनुमंडल वासियों को पुलिस प्रशासन यह संदेश देना चाहता है. मार्च के दौरान जवानों के कंधे पर पड़ा रॉकेट लांचर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. इस अवसर पर अनि संजय कुमार सहित सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे.
आइटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
आइटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च फोटो-13कैप्सनस- फ्लेग मार्च में शामिल जवान वीरपुर. दुर्गा पूजा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल मुख्यालय में सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. सोमवार को इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में इंडो -तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने भाग […]
