तीन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 52 उम्मीदवार मैदान में

तीन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 52 उम्मीदवार मैदान में फोटो – 39कैप्सन – प्रेस को संबोधित करते डीडीसी व अन्य.प्रतिनिधि, सुपौल बिहार विधान सभा निर्वाचन 2015 को लेकर जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को की गयी. निर्धारित समय की समाप्ति के बाद समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में आयोजित […]

तीन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 52 उम्मीदवार मैदान में फोटो – 39कैप्सन – प्रेस को संबोधित करते डीडीसी व अन्य.प्रतिनिधि, सुपौल बिहार विधान सभा निर्वाचन 2015 को लेकर जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को की गयी. निर्धारित समय की समाप्ति के बाद समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद ने बताया कि जिले में कुल तीन लोगों ने नामांकन वापस लिया है. जिसमें सुपौल विधान सभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी चंद्र शेखर चौधरी एवं छातापुर विधान सभा क्षेत्र से दो निर्दलीय प्रत्याशी मो अमानुल्लाह एवं अमित कुमार बहऱखेर शामिल हैं. बताया कि नामांकन वापसी के बाद जिले के पांच विधान सभा क्षेत्रों में अब कुल 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जिसमें सुपौल विधान सभा क्षेत्र के नौ, पिपरा विधान सभा क्षेत्र से नौ, त्रिवेणीगंज सुरक्षित क्षेत्र से नौ , छातापुर में 11 एवं निर्मली विधान सभा क्षेत्र में 14 प्रत्याशी चुनाव में अपना किस्मत आजमायेंगे. बताया कि .इनमें 49 पुरुष एवं 03 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. डीडीसी श्री प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन विधान सभा चुनाव के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कृत संकल्प है. जिले में पांचवें चरण के तहत पांच नवंबर को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में मतदान का कार्य सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक संपादित किया जायेगा. जबकि वोटों की गिनती आगामी आठ नवंबर प्रात: आठ बजे से की जायेगी. प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न मीडिया से जुड़े लोगों ने निर्वाचन संबंधी जानकारी ससमय नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. अधिकारियों द्वारा मीडिया कर्मियों की शिकायत का शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया गया. कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जायेगी. इस मौके पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार, अपर समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता सह डीपीआरओ ब्रज किशोर लाल, धर्मेश सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल दास, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >